ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध, 15 दिसंबर तक चलेगा चरणबद्ध सत्याग्रह
01 Dec 2025, 03:43 PM
प्रदेशव्यापी यह आंदोलन 1 से 15 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन सचिवों व अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध किया और नारेबाजी की।
खंड विकास कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी
बेधड़क News 24
धानापुर। पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर क्रमिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह की शुरुआत की। प्रदेशव्यापी यह आंदोलन 1 से 15 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन सचिवों व अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध किया और नारेबाजी की।
संगठन के प्रांतीय नेतृत्व का कहना है कि शासन को कई पत्र भेजे जाने के बावजूद मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। सचिवों ने नए फेशियल रिकॉग्निशन आधारित ऑनलाइन उपस्थिति सिस्टम, संसाधनों के अभाव में कार्यभार बढ़ाए जाने, तथा गैर-विभागीय कार्यों—जैसे फार्मर रजिस्ट्री, एग्रो स्टैक सर्वे, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सत्यापन, कायाकल्प कार्यक्रम और पराली प्रबंधन के दबाव को मुख्य कारण बताया।
आंदोलन में 1 से 4 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध व नारेबाजी, 5 दिसंबर को प्रदेश के सभी 826 विकासखंडों में एकदिवसीय सत्याग्रह, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा, 10 दिसंबर सचिव निजी वाहनों से सरकारी कार्य नहीं करेंगे, 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने डोंगल विकासखंड कार्यालयों में जमा करेंगेविरोध कर रहे सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे पूर्ण कार्य बहिष्कार और अनवरत धरना शुरू करने को बाध्य होंगे। साथ ही आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की बताई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, नवनीत दीपंकर, आशीष तिवारी, अरुण सिंह, तन्मय सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुनील सिंह, नीलम जायसवाल, इंद्रजीत प्रसाद, विकास प्रजापति, राकेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली