विझवल गांव में गोमती का ताला तोड़, हजारों रुपए नगद और श्रृंगार के समानों पर चोरों ने किया हाथ साफ
24 Jan 2026, 09:05 AM
कुछ महीने पहले धानापुर थाना चौराहा के पास दीपू मोबाइल और रमेश स्वीट कॉर्नर की दो दुकानों में भी चोरी की वारदात हुई थी। इन घटनाओं के कई महीने बीत जाने के बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।
बेधड़क News 24
धानापुर। धानापुर थाना क्षेत्र के विझवल गांव में शुक्रवार के बीती रात एक गोमती का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकद और श्रृंगार के समान पर चोरों ने साफ किया। विझवल गांव स्थित अख्तर अली की श्रृंगार की दुकान का ताला तोड़ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग उठे तो गोमती का ताला टूटा देखकर दंग रह गए।
दुकान मालिक के अनुसार चोरों ने गोमती से दस हजार रुपये नकद के साथ-साथ पायल, मीना, टॉफी, बिस्किट, कुरकुरे और बादाम पकौड़ा जैसे सामान चुरा लिए। घटना के समय अख्तर अली का परिवार दुकान के बगल में ही सोया हुआ था।
छोटी से दुकान खोल परिवार का जीविकोपार्जन करने वाले अख्तर के यहा हुई चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग भयभीत हैं। एक सप्ताह पहले भी पगही गांव के पास 200 मीटर की दूरी पर एक गोमती का ताला तोड़कर हजारों की चोरी हुई थी।
कुछ महीने पहले धानापुर थाना चौराहा के पास दीपू मोबाइल और रमेश स्वीट कॉर्नर की दो दुकानों में भी चोरी की वारदात हुई थी। इन घटनाओं के कई महीने बीत जाने के बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि उन्हें चोरी की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली