{"time":1776177350321,"blocks":[{"id":"-OSY_w5Zgs","type":"paragraph","data":{"text":"चंदौली। संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पूरे जनपद में विविध कार्यक्रमों के जरिए सर्वसमाज के लोगों ने डा. अंबेडकर को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और वंचित, शोषित व पिछड़े समाज के लिए दिए गए उनके योगदान व किए गए संघर्षों पर गोष्ठियों व समारोह के जरिए प्रकाश डाला। साथ ही समतामूलक समाज के निर्माण के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प भ