गंगा में उफान से थमा नगवा-चोचकपुर घाट का सफर, नाव बंद होने से ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय कर गाजीपुर जाना होगा
31 Aug 2026, 05:26 PM
गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ ही नदी की धारा भी तेज हो गई है। इसे देखते हुए नगवा-चोचकपुर गंगा घाट पर नावों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
बेधड़क News 24
तेज धारा के बीच आवागमन पर लगी रोक, गंगा पार जाने वाले ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
धानापुर। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ ही नदी की धारा भी तेज हो गई है। इसे देखते हुए नगवा-चोचकपुर गंगा घाट पर नावों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। नाव सेवा बंद होने से गंगा के दोनों ओर आवागमन करने वाले ग्रामीणों को अब लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता आरके चौहान ने बताया कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि और तेज बहाव को देखते हुए नगवा-चोचकपुर घाट पर नाव संचालन रोक दिया गया है। तेज धारा के बीच नाव से आवागमन करना जान जोखिम में डालने के बराबर हो सकता है। ऐसे में जलस्तर और नदी की स्थिति सामान्य होने तक नावों का संचालन बंद रहेगा। नाव सेवा बंद होने से धानापुर क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा के रास्ते कम दूरी में गाजीपुर पहुंचने वाले ग्रामीणों को अब सड़क मार्ग से अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय के साथ आने-जाने का खर्च भी बढ़ गया है। रोजमर्रा के काम और जरूरी कार्यों से गंगा पार जाने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही घाट पर आवागमन प्रभावित होना आम बात है। लोगों ने प्रशासन से नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और स्थिति सामान्य होते ही नाव सेवा बहाल कराने की मांग की है। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए लोगों से गंगा में उतरने और नाव से आवागमन करने से बचने की अपील की गई है।
धानापुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
धानापुर, चंदौली
छठ मईया के जयकारे से गूंजा सेंवराई, उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
गाजीपुर
धानापुर : शराब की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों की शराब चोरी
धानापुर, चंदौली
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली