{"time":1772935762168,"blocks":[{"id":"MKR8g7tLm4","type":"paragraph","data":{"text":"वाराणसी। काशी में गंगा तट पर होने वाली धार्मिक परंपराओं की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण आयोजन जुड़ने जा रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित गंगा आरती का शुभारंभ 19 मार्च 2026 से ललिता घाट पर किया जाएगा। ललिता घाट सीधे तौर पर बाबा विश्वनाथ के मुख्य मंदिर से जुड़ा हुआ है। यहां आरती शुरू होने से उन श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी जो मंदिर में दर्शन के बाद घाट पर मां गंगा की आराधना करना चाहते हैं।