विजलेंस विभाग की छापेमारी में चार पर मुकदमा 65 का कनेक्शन कटा
06 Jan 2026, 08:11 PM
कहा कि अगर बिल जमा नही किया गया तो कनेक्शन काटने से लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने अपील की उपभोक्ता बिल जमा कर छूट का लाभ उठाएं।
कार्रवाई करते बिजलेश विभाग के लोग
बेधड़क News 24
सकलडीहा (चंदौली)। शासन की ओर से बिजली बिल राहत योजना के तहत भारी छूट दिया जा रहा है। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहे है। मंगलवार को XEN (कार्यकारी अभियंता) विपिन कुमार और एसडीओ सियाराम यादव के निर्देश पर विजलेंस और बिजली अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान बिल न जमा करने पर 65 कनेक्शन काटे गए। जबकि चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजलीं विभाग की इस कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।
इस समय एक मुश्त समाधान योजना चल रहा है। इसमे उपभोक्ताओं को बकाए बिल के भुगतान करने पर भारी छूट मिल रही है। इसको लेकर विद्युत निगम के अधिकारी गांवो मे कैम्प भी लगा रहे है। जहाँ लोग बिल जमा कर रसीद ले सकते है। इसी क्रम में अमावल, खोर और नोनार में जेई मनीष कुमार के नेतृत्व में कैम्प लगा। इस दौरान नोनार गांव में बिजलीं बिल बकाया होने पर 20 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया और चार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ अमावल और खोर गांव में भी 45 लोगो का कनेक्शन काटा गया। जेई मनीष कुमार ने कहा कि अपने बकाए बिल का भुगतान कर छूट प्राप्त कर सकते है। कहा कि अगर बिल जमा नही किया गया तो कनेक्शन काटने से लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने अपील की उपभोक्ता बिल जमा कर छूट का लाभ उठाएं। इस दौरान बिजलेंस टीम और बिजलीं कर्मचारी मौजूद रहे।
धानापुर : यू-डायस में नाम जोड़ने के नाम पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप, अभिभावकों में आक्रोश
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली