धानापुर के माधोपुर गांव जाने वाले नहर मार्ग की साफ सफाई पर बिफरे पूर्व विधायक, बोले इस तरह का राजनीतिक द्वेष नहीं होना चाहिए।
06 Dec 2025, 08:57 AM
माधोपुर में नहर के साफ सफाई पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बिफरे बोले यह राजनीतिक द्वेष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
नहर मार्ग पर बोलते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
बेधड़क News 24
चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने माधोपुर जाने वाले मार्ग पर नहर सफाई के दौरान निकले मलबे को सड़क पर डाले जाने पर नाराजगी जताई है। इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्य बताया है।
पूर्व विधायक ने बताया कि 8 दिसंबर को माधोपुर स्थित पैतृक आवास पर उनके दिवंगत पिता रामअवध सिंह की तेरहवीं का कार्यक्रम होना है। इसी बीच कुछ स्थानीय नेताओं की ओर से नहर की सफाई कराकर उसका मलबा, कीचड़ व झाड़-झंखाड़ सीधे सड़क पर गिरवा दिया गया है। इससे स्थिति अत्यंत खराब हो गई है।
मलबे के कारण सड़क पर पैदल, साइकिल व बाइक सवारों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कहा कि यह कार्य दो चार दिन बाद भी हो सकता था लेकिन जान बुझ कर इस समय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर के बाद वे पूरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर नहरों व माइनरों की सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत की जांच करेंगे। यदि सफाई कार्य में कोई कमी या लापरवाही मिली, तो उसका खामियाजा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भुगतना होगा।
महाईच में इस प्रकार की राजनीत पर हो रही चर्चा
क्षेत्र के चाय, पान के दुकानों पर चट्टी चौराहों पर लोगों में चर्चाएं हो रही है कि इस प्रकार की राजनीत नहीं होनी चाहिए। लोगों के मुंह यह सुना गया कि महाईच के इतिहास में आज तलक इस प्रकार की ओछी राजनीत नहीं हुई है। जो हाल फिलहाल में हो रही है। नहर की सफाई एक दो दिन बाद भी हो सकती थी, ठेकेदार इतना तो अनजान नहीं होगा या फिर जान बुझ कर ऐसा किया गया हो। मामले की सच्चाई जानने के लिए बेधड़क न्यूज 24 ठेकेदार से संपर्क करना चाहा पर उनका फोन नोट कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा था। लोग सामने नहीं बोल रहे पर भीतर चर्चा गर्म है ठेकेदार के इस कृत्य से गहरवार क्षत्रियों में आक्रोश है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली