किसानों का धान लेकर नवीन मंडी पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, 300 कुंटल धान की हुई खरीद। बोले भाजपा सरकार में क्रय केन्द्र, लूट का केन्द्र बन गया है।
23 Feb 2026, 04:59 PM
आगामी 28 फरवरी तक निर्वाध गति से बचे हुए किसानों के उपज की खरीद प्रशासन सुनिश्चित करेगा। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।
बेधड़क News 24
चंदौली। किसानों के धान की खरीद को सुनिश्चित कराने के लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू सोमवार को सड़क पर उतर आए। इस दौरान धान लदे ट्रैक्टर लेकर जैसे ही वह सैयदराजा आवास से आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें हाइवे पर रोक लिया और उन्हें नोटिस तामिला कराते हुए आगे जाने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन मनोज सिंह डब्लू ने किसानों के हित बात कहते हुए नवीन मंडी कूच कर गए, जहां डिप्टी आरएमओ की मौजूदगी में किसानों के धान की खरीद की गई। वहीं पूर्व विधायक के आह्वान पर जनपद के विभिन्न हिस्सों से मंडी आ रहे किसानों को जगह-जगह पुलिस द्वारा रोका गया और भरोसा दिया कि नजदीकी क्रय केन्द्र पर उनके धान की तौलाई व अंगूठा लगाने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि धान के कटोरे में किसान धान की उपज बेचने के लिए खून के आंसू रो रहे हैं। गत दिनों एक किसान उनके पास अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे। कहा कि धान की बिक्री नहीं हो पाने से उनके बिटिया की शादी अधर में लटकती नजर आ रही है। ऐसे में उनकी वेदना से आहत होकर किसानों का आह्वान किया गया, ताकि उनके धान की खरीद प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित की जा सके। यदि ऐसा नहीं होता तो स्वयं किसानों के धान की तौलाई कराकर उन्हें भुगतान करने का काम होता। कहा कि किसान परिवारों के पढ़ाई, दवाई, शादी-विवाह जैसे काम खेती-किसानी से होने वाली आय पर निर्भर है। ऐसे में यदि क्रय केन्द्रों पर किसानों के धान की बिक्री नहीं होगी तो किसान क्या करेंगे? कहां जाएंगे? आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में क्रय केन्द्र, लूट का केन्द्र बन गए हैं, जहां किसानों से प्रति बोरा अधिक उपज ली जा रही। अंगूठा लगाने के नाम पर 250 रुपये लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं किसानों को अंगूठा लगाने के लिए दो-दो महीने इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसी विषम परिस्थिति में किसान खून के आंसू रो रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन व सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि किसानों की समस्या को लेकर आंख मूंदे हुए हैं। कहा कि पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर रोकने में जो तत्परता दिखाई है वैसी सक्रियता किसानों के उपज बिकवाने में दिखाई होती तो आज ऐसी परिस्थितियां पैदा नहीं होती। पूर्व विधायक के प्रयास से किसानों का 300 कुंटल धान की खरीद सुनिश्चित की गई।
पूर्व विधायक के एक्शन के बाद प्रशासन सक्रिय
पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन सोमवार को पूरे जनपद में मुस्तैद रहा। इस दौरान जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर पुलिस की निगहबानी देखने को मिली, ताकि नवीन मंडी में किसानों के जमावड़े को रोका जा सके। वहीं किसी भी तरह के गतिरोध को रोकने के लिए स्वयं डिप्टी आरएमओ नवीन मंडी में मौजूद रहे हैं और उन्होंने पूर्व विधायक के पहुंचने ही धड़ाधड़ किसानों के धान की तौल की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर शुरू करा दी। साथ ही यह भी भरोसा दिया कि जिन किसानों को अलग-अलग क्षेत्रों में रोका गया है उनके धान की तौल व अंगूठा लगाने का काम स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। आगामी 28 फरवरी तक निर्वाध गति से बचे हुए किसानों के उपज की खरीद प्रशासन सुनिश्चित करेगा। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी