कपसिया गांव में पूर्व प्रधान बबीता सिंह ने 250 जरूरतमंदों को वितरित की कंबल, बोली जीवन के अंतिम सास तक समाज सेवा सर्वोपरि
15 Jan 2026, 05:48 PM
गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही सर्वोपरि मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही हैं और आगे भी इसी सेवा भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाती रहेंगी।
कंबल वितरित करती बबीता सिंह व अन्य उनके परिवार के लोग
बेधड़क News 24
धीना (चंदौली)। बरहनी विकास खंड के डिग्घी ग्राम पंचायत अंतर्गत कपसिया गांव में पूर्व प्रधान बबीता सिंह द्वारा ठंड से बचाव के लिए गरीब व जरूरतमंद मजदूरों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधान के आवास पर विगत 12 वर्षों से लगातार यह सेवा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी लगभग 250 असहाय व गरीब मजदूरों के बीच कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान बबीता सिंह ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही सर्वोपरि मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही हैं और आगे भी इसी सेवा भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाती रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जरूरतमंद व्यक्ति उनके द्वार पर आता है, उसकी सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में नीतू सिंह, प्रमिला सिंह, सरिता सिंह, किरण सिंह, झुन्नी सिंह, रिचा सिंह, रोशनी सिंह, परमानन्द सिंह (जिला मंत्री), शंकर राम (प्रधान), अशोक सिंह, आनंद द्विवेदी, राजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, पंकज राय, राकेश सिंह, संजय यादव, गोपाल सिंह, प्रमोद सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, नीरज सिंह, पिंकू सिंह, दिनेश सिंह, राजेश सिंह, विशाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने पूर्व प्रधान बबीता सिंह के इस जनसेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी