धानापुर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, मचा अफरातफरी, स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू
28 Jan 2026, 05:48 PM
आग की तीव्रता को देखते हुए सड़क पर आवागमन रोक दिया गया। सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया।
बेधड़क News 24
धानापुर। कस्बा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। बुधवार दोपहर में हुई इस घटना से पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा था, जिसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई। इसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें तेज हो गईं और इसने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए सड़क पर आवागमन रोक दिया गया। सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के अथक प्रयासों से आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था। इस घटना के कारण धानापुर कस्बे की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली विभाग के अवर अभियंता घनश्याम ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से धानापुर कस्बे में बिजली गुल हो गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली व्यवस्था बहाल की जाएगी। व्यापारियों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग की है, क्योंकि बाजार में व्यापार प्रभावित हो रहा है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली