बेधड़क न्यूज 24 के खबर का हुआ असर, 1 किलो 15 ग्राम के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार
12 Apr 2026, 08:42 PM
बेधड़क न्यूज 24 (न्यूज पोर्टल) के खबर का संज्ञान लेते हुए धानापुर पुलिस ने रविवार को 1 किलो 15 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी हो कि बीते दिन शनिवाद को बेधड़क न्यूज 24 की टीम ने सीतापोखरी बाजार में खुलेआम गांजा के बिक्री का स्टिंग ऑपरेशन कर खुलासा किया।
बेधड़क News 24
खबर का असर
चन्दौली। बेधड़क न्यूज 24 (न्यूज पोर्टल) के खबर का संज्ञान लेते हुए धानापुर पुलिस ने रविवार को 1 किलो 15 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी हो कि बीते दिन शनिवाद को बेधड़क न्यूज 24 की टीम ने सीतापोखरी बाजार में खुलेआम गांजा के बिक्री का स्टिंग ऑपरेशन कर खुलासा किया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से बेचे जा रहे गांजा विक्रेताओं की धर पकड़ तेज कर दी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर किशुनपुरा रास्ते के पास से एक गांजा विक्रेता को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान दुक्खू राम उर्फ हरिश्चन्द्र राम (61) पुत्र स्व0 लच्छन राम निवासी हिंगुतरगढ़ के रुप में हुई। पकड़े गये व्यक्ति की निशानदेही पर सीतापोखरी स्थित गोमटी से कुल 1 किलो 15 ग्राम अवैध गाँजा बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना धानापुर में 0054/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्र0नि0 त्रिवेणी लाल सेन, उ0नि0 हरिशंकर सिंह, का0 इन्द्रजीत यादव, का0 सोनू यादव शामिल रहे।
निर्माणाधीन न्यायालय भवन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
चंदौली
धानापुर : कवलपुरा में आकाशीय बिजली से एक किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धानापुर, चंदौली
अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ कि सहेपुर गांव में लाखों की लागत से बना मार्ग धंस गया
धानापुर, चंदौली
हद है :- चोरी लिखवा दो, लूट का मुकदमा लिखा तो हो जाऊंगा सस्पेंड
प्रयागराज
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले
लखनऊ