भारी बारिश में भी नैनो उर्वरक के प्रति जागरूक दिखे किसान
30 Apr 2026, 04:03 PM
पीएम प्रणाम के तहत इफको मिर्जापुर द्वारा किया नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित मुख्य अतिथि रहे चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल
कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल
बेधड़क News 24
मिर्जापुर। पीएम प्रणाम योजना के अंतर्गत इफको मिर्जापुर द्वारा पटेहरा कला ब्लॉक के ग्राम सभा हरदी मिश्र में नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता राज कुमार दुबे, सुरेंद्र पाल इफको क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव , कोटवा पांडेय सचिव संध्या पांडेय उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन इफको के स्पेशलिटी फर्टिलाइजर असिस्टेंट रितेश पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर इफको मिर्जापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व संतुलित रूप से मिलते हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में कमी आती है।
किसानों को बीज एवं जड़ शोधन की विधि, फसल पर छिड़काव के तरीके तथा धान सहित विभिन्न फसलों में नैनो उर्वरकों के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से जल, मृदा एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान में कमी लाई जा सकती है।
चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल ने भी किसानों से मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरक न केवल उत्पादन बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हैं। आधुनिक खेती के लिए करे नैनो उर्वरक का प्रयोग और दानेदार यूरिया या डीएपी कम उपयोग करे जिससे आपकी मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे।
कार्यक्रम में किसानों को सागरिका, लिक्विड कंसोर्टिया एवं जल विलेय उर्वरकों की भी जानकारी दी गई। अंत में सभी उपस्थित किसानों ने नैनो उर्वरकों के उपयोग को अपनाने का संकल्प लिया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, धानापुर बीइओ के कार्यशैली पर भड़के डीएम, मांगा स्पष्टीकरण
चंदौली
गुरु पूर्णिमा पर्व पर बाबा कीनाराम धाम में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक लिया आर्शीवाद
चहनियां, चंदौली
जिला पंचायत द्वारा मनरेगा का कार्य सिर्फ कागजों में, जमीनी हकीकत उलट
चहनियां, चंदौली
30 जुलाई को धानापुर में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, तैयारियां अंतिम चरण में
धानापुर, चंदौली
चंदौली के राज सिंह यादव ने जिलेभर को किया गौरवान्वित, MCA में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर दो मेडल किया अपने नाम
चंदौली