मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
31 Jul 2026, 07:22 PM
यूनिवर्सिटी स्थापना की घोषणा के बाद विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। सभी ने इसे चंदौली और पूरे पूर्वांचल के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
प्रार्थना स्थल पर प्रार्थना के दौरान जानकारी प्राप्त करते छात्र-छात्राएं
बेधड़क News 24
चंदौली की सुधरेंगी शिक्षा व्यवस्था, होगा व्यापक बदलाव
उच्च शिक्षा के लिए दूर दराज पलायन कर रहे जिलेभर के छात्राओं को मिलेंगी सहूलियत
बेधड़क न्यूज 24 संवाददाता, प्रभुनाथ पांडेय
चहनियां। राहुल नॉलेज सिटी महुअर कला स्थित राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। संस्थान के संस्थापक लल्लन आर. तिवारी 'बाबूजी' के जन्मोत्सव के अवसर पर यह घोषणा की गई कि उनके शिक्षा विस्तार के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए चंदौली जनपद में विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इस घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए बाबूजी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान यह जानकारी साझा की गई। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों और अनुशासित वातावरण के कारण राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जुलाई माह तक विद्यालय में 400 से अधिक नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जिसे विद्यालय की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। विद्यालय के प्रबंधक आनंद तिवारी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। आधुनिक शिक्षा, नैतिक संस्कार, तकनीकी ज्ञान, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए परिवहन व्यवस्था का भी विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुंबई से महुअर तक शिक्षा की मजबूत नींव रखने वाले बाबूजी का सपना अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी साकार होने जा रहा है। इसी क्रम में चंदौली जनपद में विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी, जिससे पूर्वांचल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह ने कहा कि "राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रस्तावित यूनिवर्सिटी चंदौली सहित पूरे पूर्वांचल के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलेगी और क्षेत्र के शैक्षिक विकास को नई दिशा देगी।" यूनिवर्सिटी स्थापना की घोषणा के बाद विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। सभी ने इसे चंदौली और पूरे पूर्वांचल के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली