रामगढ़ में ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन व अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई बिजली
18 May 2026, 06:22 PM
क्षेत्र के रामगढ़ गांव के उत्तरी छोर पर लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्या को सुलझाने पर समाप्त हो गया।
रामगढ़ में बिजली समस्या को लेकर उपभोक्ताओं से बात करते बिजली विभाग के एसडीओ सियाराम यादव
बेधड़क News 24
चहनियाँ। क्षेत्र के रामगढ़ गांव के उत्तरी छोर पर लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्या को सुलझाने पर समाप्त हो गया। करीब आठ माह से रखे 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बिना 11 हजार लाइन कनेक्शन के शोपीस बना हुआ था, जिससे बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर ग्रामीणों के प्रयास से गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। हालांकि खंभा लगाने को लेकर चल रहे विवाद के कारण इसे बिजली लाइन से नहीं जोड़ा जा सका। इस बीच दो दिन पूर्व पुराना 100 केवीए ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। उमष भरी गर्मी में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को सुभाष सिंह फौजी के नेतृत्व में ट्रांसफार्मर स्थल पर पहुंचकर जमकर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग हरकत में आया। सूचना मिलते ही एसडीओ, जेई व बिजली विभाग की टीम बलुआ पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और तत्काल समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। धरना प्रदर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर एसडीओ सियाराम यादव, लेखपाल शोभित गुप्ता,अवर अभियंता सुभाष यादव सहित विजय बहादुर सिंह, गुड्डर सिंह, गोपाल पांडेय, अरुण यादव फौजी, राजकुमार सिंह, मिंकू पांडेय, ऋषिकेश यादव, विनोद कुशवाहा और विक्रमा कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54 वां जन्मदिन बांसफोडवा बस्ती के लोगों के साथ मनाया
चहनियां, चंदौली
पौधे मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं - अरुण जायसवाल
चहनियां, चंदौली
थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत ली शपथ, मानव जीवन में नशा से नुकसान को गिनाया
धानापुर, चंदौली
एनकाउंटर में ढेर असद की तरह हो बाकी हत्यारों का भी हाल, सूर्या की मां का आया पहला बयान; उठाई एक और बड़ी मांग
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
हर्ष : आशुतोष सिंह (मिन्टू) बने ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के प्रदेश सचिव
चंदौली