अमरवीर इंटर कॉलेज धानापुर के प्रबंध समिति का चुनाव सम्पन्न, डॉ. विशाल सिंह निर्विरोध प्रबंधक चुने गए
15 Mar 2026, 02:32 PM
डॉ. विशाल सिंह के निर्विरोध चयन पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संस्था के विकास तथा शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने की अपेक्षा जताई।
बेधड़क News 24
धानापुर। अमरवीर इंटर कॉलेज, धानापुर जनपद चंदौली में प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गई। दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे फर्म समिति कार्यालय में आयोजित अधिवेशन में चुनाव संबंधी कार्यवाही शुरू हुई और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन व अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं।निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र नारायण सिंह (अधिवक्ता) द्वारा किया गया, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में पूनम सिंह, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका हाई स्कूल दैथा बरहनी, जनपद चंदौली की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।निर्वाचन अधिवेशन में नंदलाल सिंह, धर्मदेव सिंह, जनार्दन सिंह, विश्वनाथ सिंह, श्याम बिहारी सिंह, प्रभु नारायण सिंह, हरी पांडेय, सर्वानंद सिंह, विजय प्रताप सिंह, गंगाधर तिवारी, जंगबहादुर सिंह तथा डॉ. विशाल सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय की प्रबंधन योजना में वर्णित विभिन्न पदों के लिए सोसायटी की नियमावली के आधार पर नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सर्वसम्मति से डॉ. विशाल सिंह को संस्था का प्रबंधक (मैनेजर) निर्विरोध चुन लिया गया। डॉ. विशाल सिंह के निर्विरोध चयन पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संस्था के विकास तथा शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया संस्था की नियमावली के अनुसार पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली