एकजुट समाज से मजबूत होगा संगठन: दिवाकर
09 Sep 2026, 09:35 PM
मुख्य अतिथि क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर ने कहा कि छुआछूत, भेदभाव और सामाजिक दूरी को समाप्त कर संगठित एवं समरस समाज के निर्माण के उद्देश्य से वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई के संदीपनी साधनालय में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित विहिप पदाधिकारी
बेधड़क News 24
समरस समाज के निर्माण के लिए एकजुटता जरूरी : दिवाकर
विहिप के स्थापना दिवस पर सामाजिक भेदभाव दूर करने और संगठन विस्तार का आह्वान
मीरजापुर। विश्व हिंदू परिषद जिला चुनार के अहरौरा प्रखंड की ओर से अहरौरा और मदापुर में परिषद का जिला स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और समाज को एकजुट करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने परिषद के विचारों एवं सेवा कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर ने कहा कि छुआछूत, भेदभाव और सामाजिक दूरी को समाप्त कर संगठित एवं समरस समाज के निर्माण के उद्देश्य से वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई के संदीपनी साधनालय में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि परिषद की स्थापना के समय संतों, धार्मिक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया था।उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता मजबूत होने से समाज की शक्ति बढ़ती है। परिषद जाति, मत, पंथ, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और एकता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने वर्ष 1966, 1978 और 1989 में आयोजित विश्व हिंदू सम्मेलनों का उल्लेख करते हुए परिषद की विभिन्न गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी दी।जिला संगठन मंत्री सुरेश सनातनी ने कहा कि गौरक्षा, सेवा, सामाजिक जागरूकता समेत विभिन्न क्षेत्रों में परिषद निरंतर कार्य कर रही है। श्रद्धेय अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने की। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी व विहिप जिलाध्यक्ष दिनेश प्रकाश सिंह रहे। संचालन जिला सहमंत्री विकास सिंह ने किया।इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक अर्जुन मौर्य, प्रखंड अध्यक्ष प्रेम बहादुर, जिला समरसता प्रमुख सालिक राम, प्रह्लाद प्रखंड उपाध्यक्ष, भाजपा उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रजापति, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. बबलू लाल प्रजापति, उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी,प्रखंड सहमंत्री सुनील,बजरंग दल प्रखंड संयोजक इंद्रासन सिंह,अरविंद शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली