धानापुर। क्षेत्र स्थित सीतापोखरी बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की आहवाह पर शुक्रवार को सभी दुकानें बंद रही। जिस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि व्यापार मंडल सीतापोखरी के सभी व्यापारियों ने यह निर्णय लिया है मेडिकल स्टोर, अस्पताल को छोड़ हर महीने के 10 तारीख को बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। ताकि व्यापारी और उनके कर्मचारी मानसिक रूप से तरोताजा हो सकें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के ⁠Weekly Holidays Act, 1942 और राज्य सरकारों के ⁠Shops and Establishments Act के तहत हर दुकान का सप्ताह/माह में एक दिन बंद रहना ज़रूरी है। महामंत्री राजू खान ने कहा कि मासिक बंदी से व्यापारियों को काफ़ी सहूलियत मिलेंगी और वह अपने निजी कार्यों को कर सकेंगे।

image

व्यापार मंडल के संरक्षक चिरौंजी जायसवाल ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मासिक बंदी के निर्णय में सभी व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई और सभी ने अपनी दुकानें बंद रखा। इसके लिए सभी का तहेदिल से धन्यवाद। आगे भी इसी तरह व्यापारियों की एकजुटता बनी रहे, उनके लिए सफ़ल प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर भोला जायसवाल, गुलशन सिंह, संतोष जायसवाल, मोनू जायसवाल, राशिद खान, डब्बू खान, भरत चौहान, सुमीत बरनवाल, मुन्ना यादव, गुड्डू जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

image