ईडन स्कूल के छात्र हर्ष सिंह ने जेईई मेंस 2026 में लहराया परचम, हासिल किए 97.84 पर्सेंटाइल
20 Feb 2026, 09:17 AM
विद्यालय के डायरेक्टर आर०पी० सिंह, प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति ने हर्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी
हर्ष सिंह
बेधड़क News 24
मिर्जापुर) | क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान 'द ईडन स्कूल' अदलहाट के कक्षा 12वीं के छात्र हर्ष सिंह ने आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा में 97.84 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया है। हर्ष की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।हर्ष सिंह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और अपने माता-पिता के सहयोग को दिया है। 97.84 पर्सेंटाइल के साथ हर्ष ने अब देश के प्रतिष्ठित आईआईटी (IITs) में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर आर०पी० सिंह, प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति ने हर्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, जो 'द ईडन स्कूल' निरंतर प्रदान कर रही है।हर्ष की इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। हर्ष अब अपनी अगली परीक्षा 'जेईई एडवांस्ड' की तैयारी में जुट गए हैं ताकि वे देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान में अपनी जगह पक्की कर सकें।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली