डंफर ने बाइक सवार अधेड़ को कुचला, मौत
28 Nov 2025, 08:06 AM
बिहार मुंगेर जनपद निवासी 40 वर्षीय राकेश पुत्र बादल परिवार के साथ गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार में रहता था। वह गांवों में घूम-घूमकर लोगों के सील बट्टा छीनने का काम करता था। दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रोते बिलखते मृतक के परिजन
बेधड़क News 24
दोहरीघाट (मऊ)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंठा पावर हाउस के पास गुरुवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार अधेड़ को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं डंपर चालक गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के मुंगेर जनपद निवासी 40 वर्षीय राकेश पुत्र बादल परिवार के साथ गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार में रहता था। वह गांवों में घूम-घूमकर लोगों के सील बट्टा छीनने का काम करता था।
गुरुवार की सुबह वह घर से दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सील बट्टा छीनने के लिए आया हुआ था। शाम होने पर वह सिधुआपार जा रहा था। लगभग साढ़े चार बजे वह गोंठा पावर हाउस के पास ही पहुंचा था, कि सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे राकेश बाइक समेत डंपर के पहिये के नीचे आ गया। और कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर चालक कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं डंपर को कब्जे में ले लिया। उधर, मौत की सूचना पाकर पत्नी रिंकी, तीन पुत्र और एक पुत्री भी थाने पहुंच गए। सभी के रोने से पूरा माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी को संभाला, लेकिन पत्नी रह रहकर बेसुध हो जा रही थी।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली