अज्ञात कारणों से गेहूं के खड़ी फसल में लगी आग, लगभग 20 बीघा गेहूं जलकर राख, ग्रामीणों के काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर पाई गई काबू
03 Apr 2026, 10:48 AM
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग से किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
बेधड़क News 24
धानापुर। क्षेत्र के बिझवल गांव के पास हरदेव महाविद्यालय के पीछे सीवान में शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया, जिससे कई बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आग को फैलने से रोकने के लिए लाठी-डंडों से फसल को रौंदकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, ताकि आग आगे न बढ़ सके। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से काफी हद तक रोका गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग से किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली