नाली के अभाव में नाबदान का गंदा व बदबूदार पानी किसानों के खेत में बह रहा, जिम्मेदार अनजान
04 Dec 2025, 03:30 PM
जिम्मेदार मौन, किसानों की उपजाऊ जमीन हो रही बर्बाद
धरांव गांव में विरोध करते किसान
बेधड़क News 24
नाली के अभाव में खेत में बह रहा गंदा पानी
धानापुर (चंदौली)। विकास खंड क्षेत्र के धरांव गांव में किसान पिछले छह साल से अपने खेतों में खेती नहीं कर पा रहे हैं। घरों का गंदा व बदबूदार पानी खेतों में जमा होने के कारण दो एकड़ से अधिक कृषि भूमि बंजर हो गई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। गांव के एक दर्जन से अधिक किसान इस समस्या से प्रभावित हैं। उन्होंने कई बार संपूर्ण समाधान दिवस पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसान दुर्गेश मौर्य ने बताया कि उन्होंने दो बार समाधान दिवस पर आवेदन दिया था, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इससे किसानों का संपूर्ण समाधान दिवस पर से भरोसा उठ रहा है। दुर्गेश मौर्य, बंसराज मौर्य, धनंजय मौर्य, अरविंद मौर्य, गोविंद मौर्य, मनोज मौर्य, दादू प्रजापति, जनेश्वर राय, श्याम नारायण चौहान, अवध नारायण चौहान, छोटू मौर्य और नियामत खान सहित अन्य किसानों ने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि नाबदान के पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए, क्योंकि किसानी ही उनकी जीविका का मुख्य स्रोत है।
गांव में बीमारी फैलने का डर
गंदा व बदबूदार नाबदान का पानी खुले में बहने से अब गांव के लोगों में मलेरिया, टाइफाइड जैसे अन्य बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली