हाजीपुर में दिव्यांश स्टडी हॉल का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी लाइब्रेरी
25 Dec 2025, 03:20 PM
दिव्यांश स्टडी हॉल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाइब्रेरी
दिव्यांश स्टडी हॉल का हाजीपुर में हुआ उद्घाटन
बेधड़क News 24
जिला संवाददाता: अभिजीत श्रीवास्तव
अदलहाट (मिर्जापुर)। क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप 'दिव्यांश स्टडी हॉल' का भव्य शुभारंभ विधिविधान पूजन व हवन के साथ हुआ। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टडी हॉल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शांत और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।स्टडी हॉल के डायरेक्टर नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि लाइब्रेरी में कुल 60 सीटों की क्षमता है। छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही छात्रों के खान-पान के लिए एक अलग 'डाइनिंग रूम' भी बनाया गया है, ताकि वे बिना किसी व्यवधान के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।उद्घाटन के पहले ही दिन शैक्षणिक माहौल को देखते हुए लगभग 10 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया। संचालक ने विश्वास जताया कि इस स्टडी हॉल के माध्यम से क्षेत्र के युवा उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान विपिन पांडेय, पूर्व प्रधान संतोष मौर्य, अजय पांडेय, विनय पांडे, ओम पांडेय, प्रिंस पांडेय, संजय पांडे, रितेश पांडेय और अक्कू पांडेय सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली