मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ जिलाध्यक्ष ने की बैठक, अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने के कारण सूचनाओं की आदान प्रदान ठीक न होने की पत्रकारों ने किया शिकायत, प्रेस क्लब के लिए भूमि की मांग किए
01 Mar 2026, 07:08 PM
सोशल मीडिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों की पहचान का विषय, अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने
बेधड़क News 24
चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त पत्रकार बंधुओं के साथ स्थाई समिति की बैठक 28 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान पत्रकारों ने अपनी समस्यायों से अवगत कराते हुए कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए। बैठक में सदन के माध्यम से अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों की पहचान का विषय, अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने के कारण सूचनाओं के आदान प्रदान ठीक न होने के कारण सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार में कमी तथा प्रेस क्लब के लिए भूमि की उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसपर जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण समय से कर दिया जाएगा। अंत में जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए बेहतर तालमेल कर सौहार्दपूर्ण संबंध बैठक करते हुए प्रशन्नता व्यक्त की गई। इस दौरान संतोष यादव, उपजा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि आरिफ हाशमी, मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रशान्त कुमार गुप्ता, जयराम राय, करूणापति तिवारी, आनन्द प्रताप सिंह , विनय तिवारी, श्रवण मिश्रा उपस्थित रहे।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली