जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों में कम्बल बाट, लिया आशीर्वाद
23 Dec 2025, 05:44 PM
जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों में कम्बल वितरित कर लिया आशीर्वाद। बोले मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म। मेरे लिए इन गरीबों के आशीर्वाद से बड़ा कुछ नहीं
कम्बल वितरित करने नारायण बिंद व उनके साथी
बेधड़क News 24
धानापुर (चंदौली)। क्षेत्र के कुसुम्ही गांव में मंगलवार को युवा कारोबारी हृदय नारायण बिंद ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर सैकड़ो जरूरतमंद गरीब असहाय वृद्ध विधवा महिलाओं को कंबल वितरण किया। इस अवसर पर हृदय नारायण बिंद ने कहा कि ठंड के मौसम में एक कंबल किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया और मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से धानापुर प्रधान पद प्रत्याशी अनिल यादव कृष्णा, बृजेश गोड़ फ़ौजी, देवाशीष बिंद, भरत बिंद, संजय कुमार, दधिवल इत्यादि लोग उपस्थित रहे !
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली