रमरजाय चट्टी पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, हवाई फायरिंग से मची अफरातफरी
05 Jul 2026, 08:43 PM
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि रमरजाय चट्टी के पास दो लोगों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा असलहे से हवाई फायरिंग की गई है। इसकी पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के रमरजाय चट्टी पर रविवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज से शुरू हुआ यह झगड़ा लाठी-डंडों तक पहुंच गया, जिसके बाद एक व्यक्ति ने असलहे से फायरिंग कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। उपस्थित भीड़ ने दोनों पक्षों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विवाद डबरिया गांव निवासी अखिलेश सिंह उर्फ लाखन सिंह और धीना थाना क्षेत्र के महुरा निवासी कलाधर सिंह उर्फ लालबहादुर सिंह के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि ब्याज पर पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सकलडीहा क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को असलहे की मुठिया से मारते हुए देखा गया है।
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि रमरजाय चट्टी के पास दो लोगों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा असलहे से हवाई फायरिंग की गई है। इसकी पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मारपीट में कलाधर सिंह उर्फ लालबहादुर सिंह को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल कराया जा रहा है।
रमरजाय चट्टी पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, हवाई फायरिंग से मची अफरातफरी
धानापुर, चंदौली
चंदौली में मिशन सेफ फ्यूचर की जमीनी स्थित हवा हवाई, प्रशासन के कड़े निर्देश के बाद भी विद्यालय संचालकों में कोई गंभीरता नहीं, बच्चों के सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
चंदौली
स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : मिशन सेफ फ्यूचर के तहत बड़ी कार्रवाई, 2 वाहन सीज और 6 का चालान
चंदौली
VB-G RAM G योजना के शुभारंभ की तैयारियां तेज, धानापुर में बीडीओ ने की समीक्षा बैठक
धानापुर, चंदौली
एस.एस कॉन्वेंट स्कूल की पूर्व छात्रा काजल ने रचा इतिहास, IIT ROORKEE में M.Tech हेतु हुई चयनित
धानापुर, चंदौली