अखिल भारतीय खटीक समाज का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिनेश सोनकर का हुआ भव्य सम्मान
04 Apr 2026, 07:47 PM
इस अवसर प्रबंध निदेशक ने कहा कि जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के दायित्व को पूरी निष्ठा समर्पण और ईमानदारी से पूरा करना ही सबसे बड़ी सफलता है। यह पद एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जो संगठन को मजबूती, सामाजिक समरसता और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान करता है
बेधड़क News 24
चहनियां (चन्दौली)। मां खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां में शनिवार को अखिल भारतीय खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर दिनेश सोनकर के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मां खंडवारी शिक्षण संस्थान समूह के प्रबंध निदेशक डा. आशुतोष कुमार सिंह नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर प्रबंध निदेशक ने कहा कि जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के दायित्व को पूरी निष्ठा समर्पण और ईमानदारी से पूरा करना ही सबसे बड़ी सफलता है। यह पद एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जो संगठन को मजबूती, सामाजिक समरसता और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनकर अपने दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ समाज को एकजुट करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दिनेश सोनकर का यह मनोनयन उनके त्याग, समाज सेवा और समर्पण का परिणाम है। उन्हें प्रदेश के लगभग 8.5 करोड़ खटीक समाज के लोगों के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो समाज के लिए गौरव की बात है। आशा व्यक्त की प्रदेश अध्यक्ष नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और समाज के उत्थान के लिए प्रभावी कार्य करेगा। कार्यक्रम में सुनील सिंह,मुरलीधर तिवारी, विजय सिंह, उपेन्द्र दूबे, प्रेम नारायण तिवारी, अम्बरीश उपाध्याय, दिलीप सिंह, विजय यादव, अनंत नारायण चौबे, फूलचंद सोनकर, प्रमोद कुमार, नंदलाल आदि लोग मौजूद रहे।
निर्माणाधीन न्यायालय भवन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
चंदौली
धानापुर : कवलपुरा में आकाशीय बिजली से एक किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धानापुर, चंदौली
अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ कि सहेपुर गांव में लाखों की लागत से बना मार्ग धंस गया
धानापुर, चंदौली
हद है :- चोरी लिखवा दो, लूट का मुकदमा लिखा तो हो जाऊंगा सस्पेंड
प्रयागराज
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले
लखनऊ