जर्जर मार्ग बना ग्रामीणों की मुसीबत, गंगा घाट जाने में होती है भारी परेशानी
08 Feb 2026, 02:56 PM
इस मार्ग का उपयोग तोरवां, सोनहुली, रतनपुर, नीरापुर, मध्दुपुर सहित कई गांवों के हजारों लोग करते हैं
बेधड़क News 24
धानापुर । विकास खंड के रमरजाय कवलपुरा मुख्य मार्ग से तोरवां–सोनहुली गंगा घाट को जाने वाला संपर्क मार्ग पिछले 20 वर्ष से अधिक समय से पूरी तरह जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है। वर्षों पहले मार्ग पर खडंजा बिछाया गया था, लेकिन अब वह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से गंगा स्नान, छठ पूजा, अंतिम संस्कार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए जाना पड़ता है, लेकिन जर्जर मार्ग के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग का उपयोग तोरवां, सोनहुली, रतनपुर, नीरापुर, मध्दुपुर सहित कई गांवों के हजारों लोग करते हैं। खराब सड़क के कारण वाहन नहीं चल पा रहे और बरसात के समय मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। बजरंगी उपाध्याय(समाजसेवी), नरेंद्र कुमार सिंह, रणजीत सिंह, सतीश उपाध्याय, राम अवध उपाध्याय, राम अशीष सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, प्रविण राय, मनोहर सिंह, संतोष राय, अजीत सिंह, सीताराम उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, जितेन्द्र उपाध्याय, सरदार यादव, विंध्याचल सिंह, जयप्रकाश सिंह, मोनू तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, उद्रेश सिंह आदि ने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से मार्ग पर पक्की सड़क का निर्माण कराने की जोरदार मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले त्योहारों और गंगा स्नान के समय लोगों को और भी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
धानापुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
धानापुर, चंदौली
छठ मईया के जयकारे से गूंजा सेंवराई, उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
गाजीपुर
धानापुर : शराब की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों की शराब चोरी
धानापुर, चंदौली
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली