मुकदमा दर्ज न होने पर सवर्ण समाज का अदलहाट थाने में धरना
19 May 2026, 09:30 PM
चार घंटे तक चला अदलहाट थाने में धरना,पुलिस के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त
अदलहाट थाना परिसर में धरने पर बैठे सवर्ण समाज के लोग
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर)। अदलहाट थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज न होने से नाराज सवर्ण समाज के लोगों ने मंगलवार को अदलहाट थाने में धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।कटका गांव निवासी दीपक मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 17 मई को वह दर्शन के लिए काशी विश्वनाथ जा रहे थे। इसी दौरान सिकिया मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में दीपक मिश्रा और उनके पिता घायल हो गए।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट का प्रयास किया। मामले में मुकदमा दर्ज न होने से नाराज सवर्ण समाज के लोग थाने पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया।करीब चार घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।धरने में आशीष द्विवेदी, गौरीशंकर सिंह, शुभम सिंह, धीरज सिंह, दीपक राय, अंकित राय, सुनील पांडेय, अभिषेक सिंह, राजकुमार पांडेय, निहाल सिंह, विवेक, रुद्रांश द्विवेदी, चंदन दीक्षित, विशाल दीक्षित, रिकेश सिंह, ओमबाबू दीक्षित, अंशु दीक्षित, अभिनव दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54 वां जन्मदिन बांसफोडवा बस्ती के लोगों के साथ मनाया
चहनियां, चंदौली
पौधे मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं - अरुण जायसवाल
चहनियां, चंदौली
थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत ली शपथ, मानव जीवन में नशा से नुकसान को गिनाया
धानापुर, चंदौली
एनकाउंटर में ढेर असद की तरह हो बाकी हत्यारों का भी हाल, सूर्या की मां का आया पहला बयान; उठाई एक और बड़ी मांग
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
हर्ष : आशुतोष सिंह (मिन्टू) बने ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के प्रदेश सचिव
चंदौली