धर्म परिवर्तन के आरोप में चार गिरफ्तार
28 Sep 2026, 05:21 PM
धर्म परिवर्तन के लिए धन और अन्य प्रकार का प्रलोभन देने के आरोप में अहरौरा पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
अहरौरा पुलिस द्वारा धर्म परिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार
बेधड़क News 24
मिर्जापुर। धर्म परिवर्तन के लिए धन और अन्य प्रकार का प्रलोभन देने के आरोप में अहरौरा पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, अदलहाट थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा ने 27 सितंबर को अहरौरा थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर धन एवं अन्य प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संबंधित अधिकारियों को आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद उपनिरीक्षक राम आशीष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपितों में विनोद कुमार निवासी रजौली, थाना अदलहाट, सुभाष निवासी निबी देवरिया, थाना अदलहाट तथा उमाशंकर और राजेन्द्र निवासी रामपुर ढबही, थाना अहरौरा शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
धानापुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
धानापुर, चंदौली
छठ मईया के जयकारे से गूंजा सेंवराई, उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
गाजीपुर
धानापुर : शराब की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों की शराब चोरी
धानापुर, चंदौली
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली