धराव इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने गाड़ा सफलता का झंडा, 19 पदक जीतकर रचा इतिहास
13 Oct 2026, 07:20 PM
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस उन्हें सही मार्गदर्शन, बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देने की। धराव इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने 19 पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि गांवों के बच्चे भी अपनी मेहनत और लगन के दम पर जनपद स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं
बेधड़क News 24
सात स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
धानापुर। 28वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धरांव इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में युवराज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 600 मीटर दौड़, गोला फेंक और चक्का फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। तीन स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही युवराज ने व्यक्तिगत ट्रॉफी भी अपने नाम की। इसी वर्ग में रामू ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक, जबकि 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। वहीं, रेयान ने 600 मीटर दौड़ में रजत और लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। बालिका वर्ग के अंडर-17 मुकाबलों में आंचल यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक और हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक तथा गोला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। इसी क्रम में श्रुति सिंह ने चक्का फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंशिका यादव ने भाला फेंक में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-17 बालक वर्ग में साजन कुमार प्रजापति ने लंबी कूद, हैमर थ्रो और चक्का फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं, कमलेश ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा वॉक रेस में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की पदक तालिका में योगदान दिया। धराव इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है। प्रतियोगिता में 19 पदक हासिल कर खिलाड़ियों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी सफ़ल खिलाड़ियों को प्रबंधक अवनीश कुमार पांडेय द्वारा प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस उन्हें सही मार्गदर्शन, बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देने की। धराव इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने 19 पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि गांवों के बच्चे भी अपनी मेहनत और लगन के दम पर जनपद स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का अवसर मिले, ताकि वे भविष्य में जनपद, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, फैयाज ख़ान, खुर्शीद अहमद, कवीन्द्र कुमार, अतीक अहमद, घनश्याम, मनीष गुप्ता, नलिनी सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
धानापुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
धानापुर, चंदौली
छठ मईया के जयकारे से गूंजा सेंवराई, उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
गाजीपुर
धानापुर : शराब की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों की शराब चोरी
धानापुर, चंदौली
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली