धानापुर : शराब की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों की शराब चोरी
16 Nov 2026, 03:48 PM
धानापुर के रमरजाय चट्टी स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये नकद और शराब की 20 से अधिक पेटियां चोरी कर ले गए।
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के रमरजाय चट्टी स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपये नकद समेत बड़ी मात्रा में शराब पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सोमवार सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे दुकान बंद कर सेल्समैन घर चला गया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब सेल्समैन बृजेश कुमार दुकान खोलने पहुंचा तो पीछे की दीवार टूटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और नकदी समेत बड़ी मात्रा में शराब गायब थी। सेल्समैन बृजेश कुमार के मुताबिक, दुकान में पेटी के अंदर रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, बीयर की 10 पेटियां और 10 पेटियों से अधिक महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें चोरी हो गई हैं। उसने तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिक मनोज कुमार सिंह को दी। इसके बाद मनोज ने धानापुर थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि जानकारी मिली है। मामले की जांच कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि धानापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। हाल ही में नरौली गंगा घाट से जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह की बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई थी, जिसका अब तक पता नहीं चल सका है। वहीं, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, क्षेत्र में पहले हुई चोरियों का अब तक खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
धानापुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
धानापुर, चंदौली
छठ मईया के जयकारे से गूंजा सेंवराई, उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
गाजीपुर
धानापुर : शराब की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों की शराब चोरी
धानापुर, चंदौली
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली