धानापुर के अमादपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख महासचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष
30 Sep 2026, 04:55 PM
वहीं, नियुक्ति के बाद सुभाष चंद्र ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बेधड़क News 24
चंदौली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के लिए पिछड़ा प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने संगठनात्मक निर्णय लेते हुए धानापुर के अमादपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र को पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रमुख महासचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश प्रमुख महासचिव का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा प्रकोष्ठ को प्रदेश स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं, नियुक्ति के बाद सुभाष चंद्र ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
धानापुर के अमादपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख महासचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष
चंदौली
तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शादी से पहले 24 वर्षीय युवक की मौत
कमालपुर, चंदौली
धर्म परिवर्तन के आरोप में चार गिरफ्तार
मिर्जापुर
सेवा संकल्प अभियान के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
चंदौली
धानापुर। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
धानापुर, चंदौली