संत गुरु रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव पर निकली कलश वंदन यात्रा का धानापुर पश्चिमी मंडल ने किया भव्य स्वागत
04 Aug 2026, 06:48 PM
खरखोलिया में चहनियां पूर्वी मंडल ने सौंपी यात्रा की जिम्मेदारी, गांव-गांव जनसंपर्क कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
बेधड़क News 24
खरखोलिया में चहनियां पूर्वी मंडल ने धानापुर पश्चिमी मंडल को सौंपी यात्रा की जिम्मेदारी, गांव-गांव जनसंपर्क कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
धानापुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा का मंगलवार को खरखोलिया में चहनियां पूर्वी मंडल द्वारा धानापुर पश्चिमी मंडल को बैंड-बाजे के साथ सुपुर्द किया गया। इसके बाद धानापुर पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलश वंदन यात्रा के साथ सीतापोखरी, छरबलियां और जगदीशपुर की बस्तियों में पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क किया तथा लोगों को संत गुरु रविदास जी के आदर्शों एवं आगामी जन्मोत्सव कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
यात्रा का रात्रि विश्राम जगदीशपुर में होगा। बुधवार प्रातः आरती एवं पूजन के बाद कलश वंदन यात्रा धानापुर के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, महामंत्री रमेश यादव, महामंत्री विनय राज पांडेय, सुनील पांडेय, अखिलेश यादव, रोशन पांडेय, रमेश मौर्य, जमुना राम, अजय बघेल, प्रदीप राजभर, राजा राम, मंशा देवी, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली