धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
16 Jun 2026, 08:07 PM
मृतक की पहचान अनिल कुमार सिंह (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मारकंडेय सिंह के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह उनकी बेटी ने अपने पिता को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से अनिल कुमार सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव में सोमवार रात एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिल कुमार सिंह (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मारकंडेय सिंह के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह उनकी बेटी ने अपने पिता को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से अनिल कुमार सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मृतक अनिल कुमार सिंह के एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी पत्नी किसी रिश्तेदारी में गई हुई थीं। सोमवार शाम परिवार के सदस्यों ने भोजन किया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। धानापुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलपति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय भेज दिया है। सोर्सेज द्वारा मिली जानकारी के जानुसार अनिल सिंह पिछले कई सालों से अनवरत इलाज और दवाइयों के बोझ तले दबे थे। कभी कोई बीमारी तो कभी कोई बीमारी और हर बीमारी का अलग से इलाजों का बोझ। जिसके कारण उन्होंने अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली
चंदौली में मिड-डे मील की थाली में मिला कीड़ा, बीएसए ने बैठाई जांच, दोषी पाए जाने पर होगी तत्काल कार्रवाई
चंदौली
किसने बदला संविधान, किया जातिगत विधान पढ़िये बेधड़क न्यूज 24 पर ये खास रिपोर्ट
मिर्जापुर
कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, विश्वेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर जनकल्याण की मांगी कामनाएं
धानापुर, चंदौली