धानापुर: सीतापोखरी बाजार में व्यापार मंडल का गठन, जेपी यादव अध्यक्ष तो गुलशन सिंह बने संगठन मंत्री
21 Jun 2026, 07:56 PM
व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने कहा कि व्यापार मंडल में सभी व्यापारियों के एकजुट रहने से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने एकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।
बेधड़क News 24
धानापुर। क्षेत्र स्थित सीता पोखरी बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया गया और सीता पोखरी बाजार के लिए नए पदाधिकारियों का गठन किया गया। गठन के दौरान जेपी यादव को अध्यक्ष, भोला जायसवाल को उपाध्यक्ष, सदाब हाफिजी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोनू जायसवाल को कोषाध्यक्ष, रसीद खान को मीडिया प्रभारी और राजेश मौर्य को कार्यालय मंत्री चुना गया। इसके अतिरिक्त, अंगद यादव को संरक्षक, पिंटू यादव को चुनाव समिति सदस्य और गुलशन सिंह को संगठन मंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने कहा कि व्यापार मंडल में सभी व्यापारियों के एकजुट रहने से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने एकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। अग्रहरी ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारी एकजुट नहीं होंगे तो वे शोषण का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने सीता पोखरी में संगठन के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की और नए पदाधिकारियों को बधाई दी।युवा जिलाध्यक्ष सतीश सेठ 'आका' ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि सीता पोखरी के लोगों से मिले अपार समर्थन से व्यापार मंडल को बड़ी मजबूती मिली है।
सीता पोखरी के व्यापारियों ने नए पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से चंदेश्वर जायसवाल, शंकर गुप्ता, राजीव, महमूद आलम, पंकज प्रसून पांडेय, दिनेश रस्तोगी, अजहर खान, सतीश गुप्ता और डॉ. सत्यप्रकाश वर्मा सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
धानापुर : यू-डायस में नाम जोड़ने के नाम पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप, अभिभावकों में आक्रोश
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली