धानापुर : चोरों के हौसले बुलंद, नौली गांव स्थित दुर्गा मंदिर में तीसरी बार चोरी, आभूषण और चढ़ावे का नकदी साफ
01 May 2026, 12:52 PM
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मंदिर में चोरी की तीसरी घटना है, जिससे चोरों के बढ़ते हौसले साफ दिखाई दे रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने गांव के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
बेधड़क News 24
धानापुर। धानापुर थाना अंतर्गत नौली गांव में स्थित मां दुर्गा मंदिर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। बीती रात अज्ञात चोर मंदिर से कीमती आभूषण और चढ़ावे की नकदी लेकर फरार हो गए, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। ग्राम सभा नौली में 1 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने मां दुर्गा मंदिर में धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखे माता के साज-सज्जा के सामान, सोने-चांदी के आभूषण, आर्टिफिशियल ज्वेलरी तथा चढ़ावे में जमा नकदी को अपने साथ ले गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मंदिर में चोरी की तीसरी घटना है, जिससे चोरों के बढ़ते हौसले साफ दिखाई दे रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने गांव के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली
चंदौली में मिड-डे मील की थाली में मिला कीड़ा, बीएसए ने बैठाई जांच, दोषी पाए जाने पर होगी तत्काल कार्रवाई
चंदौली
किसने बदला संविधान, किया जातिगत विधान पढ़िये बेधड़क न्यूज 24 पर ये खास रिपोर्ट
मिर्जापुर
कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, विश्वेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर जनकल्याण की मांगी कामनाएं
धानापुर, चंदौली