धानापुर पुलिस ने दो अलग-अलग चोरियों का किया खुलासा, एक बाल अपचारी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी इनवर्टर बरामद
16 Apr 2026, 05:37 PM
यह कार्रवाई धानापुर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं से संबंधित है। पहली घटना 15 फरवरी 2026 को धानापुर नगवा रोड स्थित एक मुर्गी फार्म में हुई थी, जहां अज्ञात चोरों ने तीन ट्यूबलर बैटरी और दो इन्वर्टर चुरा लिए थे।
बेधड़क News 24
चंदौली। जिले के धानापुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन ट्यूबलर बैटरी, दो इन्वर्टर और 3000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई धानापुर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं से संबंधित है। पहली घटना 15 फरवरी 2026 को धानापुर नगवा रोड स्थित एक मुर्गी फार्म में हुई थी, जहां अज्ञात चोरों ने तीन ट्यूबलर बैटरी और दो इन्वर्टर चुरा लिए थे। इस संबंध में वादी अबुल हसन की तहरीर पर मु0अ0सं0-24/2026, धारा 305(आ)/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
दूसरी घटना 14 मार्च 2026 को ग्राम बड़ौरा स्थित एक मुर्गी फार्म में हुई, जहां से एक इन्वर्टर और एक बैटरी चोरी हो गई थी। वादी अबुल कैश खान की तहरीर पर मु0अ0सं0-56/2026, धारा 305(आ)/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में धानापुर पुलिस टीम ने 16 अप्रैल 2026 को इन घटनाओं की जांच शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कोहड़ा सकरारी मार्ग के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त और पुलिस अभिरक्षा में लिए गए बाल अपचारी के पास से दो एक्साइड कंपनी की बैटरी, एक इस्टमैन कंपनी की बैटरी, एक एक्साइड कंपनी का इन्वर्टर, एक ल्यूमिनस कंपनी का इन्वर्टर और चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 3000 रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उन्होंने 15/16 फरवरी 2026 की रात को धानापुर नगवा रोड पर एक व्यक्ति के पोल्ट्री फार्म के दो कमरों का ताला तोड़कर एक ल्यूमिनस इन्वर्टर, एक एक्साइड बैटरी, एक साउंड बॉक्स और एक पुराना हीटर चोरी किया था। उसी रात उन्होंने बगल के पोल्ट्री फार्म से दो एक्साइड बैटरी और एक एक्साइड इन्वर्टर भी चुराया था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि 14 मार्च 2026 की रात को उन्होंने ग्राम बड़ौरा के पास बंद पड़े पोल्ट्री फार्म से एक इस्टमैन बैटरी और एक ल्यूमिनस इन्वर्टर चोरी किया था, जिसे वे छिपाकर रखे हुए थे। स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
धानापुर पुलिस ने दो अलग-अलग चोरियों का किया खुलासा, एक बाल अपचारी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी इनवर्टर बरामद
धानापुर, चंदौली
डीवीएम संयोजक के चाचा पंडित सरोज उपाध्याय का निधन
धानापुर, चंदौली
पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के मामले में विधायक अभय सिंह समेत सभी छह आरोपी बरी
वाराणसी
शोषितों व वंचितों को उनका हक दिलाना ही अंबेडकर के प्रति श्रद्धांजलि - मनोज सिंह डब्लू
चंदौली
बेधड़क न्यूज 24 के खबर का हुआ असर, 1 किलो 15 ग्राम के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार
धानापुर, चंदौली