धानापुर : सोमवार के बीते रात निदिलपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर, शिव मंदिर और दुर्गा माता मंदिर से 11 छोटे-बड़े घंटे चोरी, चोरों के तलाश में जुटी पुलिस
07 Apr 2026, 01:04 PM
चोरी की घटना का जांच जारी है, जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा - त्रिवेणी लाल सेन, प्रभारी निरीक्षक थाना-धानापुर।
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के निदिलपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा माता मंदिर और शिव मंदिर से सोमवार के बीते रात चोरों ने 11 छोटे बड़े घंटों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को प्रातः धर्मराज गिरी, शोभनाथ मौर्या व अन्य लोग पूजा पाठ करने गए तो शिव मंदिर का लगभग 7 छोटा घंटा जमीन पर पड़ा था। और पास के दुर्गा माता व हनुमान मंदिर पर लगा बड़ा घंटा गायब देख सन्न रह गए। ग्रामीणों के डायल 112 को तत्काल सूचना दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। आस पास के प्रमुख बाजारों के दुकानदारों से पूछ ताछ जारी है। विशेष सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार धानापुर थाना क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों में गाजा, हीरोइन जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री बेरोकटोक जारी है। इन गांवों के आस पास के कई गांवों के लोगों को इस बात की जानकारी है। सबसे मजेदार बात तो ये है जब आम लोगों को नशीले पदार्थ के बिक्री के बारे में जानकारी है तो आखिर पुलिस तक सूचना क्यों न पहुंच रही है। ऐसे स्थित में पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते दिखाई दे रही है।
वर्जन --
चोरी की घटना का जांच जारी है, जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा - त्रिवेणी लाल सेन, प्रभारी निरीक्षक थाना-धानापुर।
निर्माणाधीन न्यायालय भवन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
चंदौली
धानापुर : कवलपुरा में आकाशीय बिजली से एक किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धानापुर, चंदौली
अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ कि सहेपुर गांव में लाखों की लागत से बना मार्ग धंस गया
धानापुर, चंदौली
हद है :- चोरी लिखवा दो, लूट का मुकदमा लिखा तो हो जाऊंगा सस्पेंड
प्रयागराज
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले
लखनऊ