धानापुर : अबूझ बनी हुई है पूजा यादव के मौत की मिस्ट्री
14 Mar 2026, 08:45 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर परिवार के लोग मौन साध लिए हैं। पुलिस को भी कोई तहरीर नहीं मिली है। इस वजह से आत्महत्या और हत्या के बीच मामले की जांच अटक गई है।
बेधड़क News 24
किशोरी की मौत के मामले में परिजनों ने अब तक नहीं दी है कोई तहरीर
पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर मौन साध लिया परिवार
धानापुर। थाना क्षेत्र के बन्धवापर गांव निवासी पूजा यादव के मौत की मिस्ट्री अब तक सुलझ नहीं पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर परिवार के लोग मौन साध लिए हैं। पुलिस को भी कोई तहरीर नहीं मिली है। इस वजह से आत्महत्या और हत्या के बीच मामले की जांच अटक गई है। बीते शुक्रवार को अल सुबह सकरारी गांव की पुलिया के समीप शीशम के पेड़ से संदिग्ध हालत में लटकी पूजा यादव की लाश ने कई तरह के अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं। शव की हालत देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी ने उसकी हत्या करके घटना को आत्महत्या में तब्दील करने की नीयत से शव को फंदा के सहारे पेड़ में लटका दिया है। किंतु परिवार के किसी भी सदस्य के द्वारा घटना की जांच को लेकर तहरीर न देना परिजनों को भी कटघरे में खड़ा कर रहा है। बावजूद इसके अभी तक सुलह समझौते के लिए ख्यातिलब्ध धानापुर पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी दागी परिजनों से तहरीर मिलने की उम्मीद लगाए हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कल तक खुद एसएचओ त्रिवेणी लाल सेन यह कह रहे थे कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी परिवार के लोग जांच में किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। और न ही उनमें घटना को लेकर कोई अफशोस दिख रहा है। ऐसी स्थिति में मौत का स्पष्ट कारण जानने की कोशिश तक से परहेज करना पुलिस की कौन सी कार्यशैली है। इस संदर्भ में जानकारी हासिल करने के लिए प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन से बात करने की कई बार कोशिश की गई। किंतु उन्होंने मोबाइल पिक नहीं किया।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली