धानापुर : दुष्कर्म के प्रयास से दहली नाबालिग, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
19 Aug 2026, 06:24 AM
थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार को मनबढ़ युवक ने किताब मांगने गई एक नाबालिग छात्रा को घर में बंद कर दिया। विरोध करने पर छात्रा के पिता को गोली मार देने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किसी तरह पीड़िता छात्र के छत पर पहुंचकर शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग निकला।
गूगल सोर्सेज फोटो
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार को मनबढ़ युवक ने किताब मांगने गई एक नाबालिग छात्रा को घर में बंद कर दिया। विरोध करने पर छात्रा के पिता को गोली मार देने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किसी तरह पीड़िता छात्र के छत पर पहुंचकर शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग निकला। पुलिस मामले को रातभर दबाती रही।हालांकि मंगलवार की दोपहर काफी दबाव के बाद मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार की शाम पड़ोसी के घर बुक लेने गई थी। जहां मनबढ़ युवक ने उसे घर में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसने धमकी दिया कि यदि मेरे साथ गलत कार्य नहीं करोगी तो तुम्हारे पिता को गोली मार देंगे। यह सुनकर पीड़िता चिल्लाते हुए छत पर भाग गई। आरोपी वहां भी पहुंच गया और उसे थप्पड मारने लगा। जिसके बाद वह चिल्लाते हुये घर से बाहर भाग आई। बाहर आरोपी के और भी बहुत से दोस्त मौजूद थे। जो उसका वीडियो बना रहे थे। पिता ने उसी वक्त थाने में तहरीर दी। लेकिन सोमवार को कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि भदाहू चौकी पर तैनात एक दीवान भी इस मामले को सुलह कराने में लगा रहा। इस वजह से आरोपी के विरुद्ध सोमवार को मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया। डर और दहशत के बीच किसी तरह पीड़िता को लेकर पिता थाने पहुंचे। इसके बाद काफी दबाव और हो हल्ला के बाद दोपहर तीन बजे पुलिस मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने में जुटी है।
वर्जन ---
आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सूर्य प्रकाश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना-धानापुर
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली