धानापुर: नौली में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थित में मौत, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा
13 May 2026, 12:22 PM
थाना क्षेत्र के नौली गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोक दिया। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेधड़क News 24
धानापुर (चंदौली)। थाना क्षेत्र के नौली गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोक दिया। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नौली गांव निवासी 32 वर्षीय जमुना राम की शादी सरोज से वर्ष 2002 में हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। एक हाईस्कूल का छात्र है, दूसरा दस वर्ष का है और तीसरी बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि सरोज ने घर में करकट के नीचे लोहे के पाइप के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को नीचे उतारकर एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रोककर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि मृतका की मां मध्य प्रदेश में रहती हैं, जबकि घटना की सूचना मिलने पर उसकी मौसी मौके पर पहुंच गई हैं। इस संबंध में धानापुर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सेन ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
धानापुर: नौली में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थित में मौत, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा
धानापुर, चंदौली
34 घंटे बाद भी गंगा में डूबे युवक का नहीं चला पता, परिजनों से सांसद वीरेंद्र सिंह मिल ढांढस बढ़ाया
धानापुर, चंदौली
गंगा में डूबा युवक के तलाश में स्थिरता बरतने पर लोगो में आक्रोश,धानापुर-चहनियां मुख्य मार्ग पर चक्का जाम
धानापुर, चंदौली
CRACKDOWN CHANDAULI: 24 घंटे में तीन हत्याएं करने वाला साइको किलर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
चंदौली
धानापुर में दिनदहाड़े दुकान में घुस 50 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
धानापुर, चंदौली