धानापुर : जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, कई घायल
15 Jan 2026, 10:51 AM
अहिकौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। ग्राम सभा नेगुरा (अहिकौरा) के बिंद पुरवा में हुई इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी धानापुर में इलाज करते चिकित्सक
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के अहिकौरा गांव में गुरुवार के सुबह लगभग 8 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। ग्राम सभा नेगुरा (अहिकौरा) के बिंद पुरवा में हुई इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पहले पक्ष से अमित कुमार बिंद, बीरबल बिंद, दिनेश और अजय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में जारी है।वहीं दूसरे पक्ष से मदूरन, सूरज, सुरेंद्र कुमार, शिल्पा और सिंपा पासवान भी इस मारपीट में घायल हुए। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में भर्ती कराया गया है।सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मृत्युंजय की देखरेख में चल रहा है। दोनों पक्षों ने बताया कि यह जमीनी विवाद काफी समय से चला आ रहा था, जो गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया।
घटना की सूचना धानापुर थाने को दे दी गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों का इलाज जारी था और पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।इस संबंध में धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी सेन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चंदौली : माहौल बिगाड़ने वालो पर साइबर सेल की पैनी नज़र, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक मुस्लिम युवक पर मुकदमा दर्ज
पीडीडीयू नगर, चंदौली
बंगाल में भाजपा की जीत एक बड़ी जन-प्रतिक्रिया - रत्नाकर सिंह
गोरखपुर
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप व प्रदेश में चौदहवां स्थान पाने वाली रेखा बिंद को युवा समाज सेवी दुर्गेश सिंह ने भिक्षाटन कर दिया 11 हजार का आर्थिक सहयोग
चंदौली
धानापुर में भू माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाकपा (माले) ने जुलूस निकालकर जांच की मांग की
चंदौली
शादी का झूठा वादा करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सकलडीहा, चंदौली