धानापुर : सकरारी गांव के कोहड़ा पुल के पास पेड़ से युवती का शव लटका मिला, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामला संदिग्ध, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
13 Mar 2026, 07:33 AM
पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को शिनाख्त करते हुए नीचे उतरवाकर जांच शुरु कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही शव की पहचान की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोरी का पैर जमीन से सटा हुआ था।
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के सकरारी गांव स्थित कोहड़ा पुलिया के पास शुक्रवार सुबह एक सीसम के पेड़ से बंधवापर गांव निवासी पूजा यादव 16 साल पुत्री राजनरायन यादव का शव लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार को प्रातः राहगीरों व ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटकता शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को शिनाख्त करते हुए नीचे उतरवाकर जांच शुरु कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही शव की पहचान की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोरी का पैर जमीन से सटा हुआ था। वह इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दे रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली