धानापुर : पगही गांव में 21 वर्षीय युक्ति का फंदे से लटका मिला शव, सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
31 Mar 2026, 07:07 PM
थाना क्षेत्र के पगही गांव में मंगलवार को दिन में लगभग 3 बजे एक युवती का शव बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है।
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के पगही गांव में मंगलवार को दिन में लगभग 3 बजे एक युवती का शव बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पगही गांव निवासी आशु कुमारी (21 वर्ष) पुत्री निराला राम अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। बताया जाता है कि घटना के समय युवती के पिता ईंट-भट्ठे पर काम करने गए थे, जबकि मां राशन लेने बाहर गई हुई थीं। तीन भाई बनारस में रहते हैं जो मौजूद नहीं थे। जब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर वह घबरा गईं और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एस.एस कॉन्वेंट स्कूल की पूर्व छात्रा काजल ने रचा इतिहास, IIT ROORKEE में M.Tech हेतु हुई चयनित
धानापुर, चंदौली
धानापुर : चार वर्षों से फरार एक वारंटी अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
धानापुर, चंदौली
विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने सहित अन्य जुर्म में 38 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, धर पकड़ में जुटी पुलिस
धानापुर, चंदौली
चंदौली में ओवरलोड वाहनों पर टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन, 1 जुलाई से अवैध स्कूली बसों के खिलाफ चलेगा महाअभियान
चंदौली
प्रदेश महामंत्री बनने पर दिलीप पटेल से मिले भाजपा मंडल नरायनपुर के मीडिया प्रभारी
मिर्जापुर