धानापुर : मिनी ट्रक ने 7 वर्षीय बच्ची को मारा टक्कर, जिला अस्पताल रेफर
28 Jan 2026, 06:06 PM
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार गरीबों को सरकारी आवास देने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ पावर हाउस के पास डोम समुदाय के लोग झुग्गी-झोपड़ी लगाकर अपने परिवारों के साथ रहने को मजबूर हैं
बेधड़क News 24
धानापुर। बुधवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे मड़ई लगाकर रहने वाले डोम समुदाय के बीरु की सात वर्षीय बेटी अचानक सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज गति से आ रही मिनी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बच्ची बुरी तरह घायल हो गई।घटनास्थल पर मौजूद सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और ग्रामीणों ने तत्काल ट्रक चालक को पकड़ लिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार गरीबों को सरकारी आवास देने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ पावर हाउस के पास डोम समुदाय के लोग झुग्गी-झोपड़ी लगाकर अपने परिवारों के साथ रहने को मजबूर हैं। कई बार आश्वासन के बावजूद इन परिवारों को सरकारी आवास नहीं मिल पाए हैं, जिससे वे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन परिवारों को सड़क किनारे से हटाकर सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली