चहनियां (चंदौली)। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोरेश्वर बाबा कीनाराम जन्मस्थली तपोस्थली में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर धाम में बुधवार को श्रद्धालुओं ने बाबा कीनाराम का आरती, हवन पूजन कर मत्था टेक आशिर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात दुर दराज जनपद व गैर जनपदों से आये हजारो श्रद्धांलुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। क्षेत्रीय व दुर दराज से आये सांस्कृतिक गायक कलाकारों द्वारा विधिवत रामचरितमानस रामायण भजन, कीर्तन व अन्य गीत संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। गुरु पूर्णिमा पर अपने आराध्य गुरु अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के तपोभूमि जन्मस्थली पर आये श्रद्धांलुओं ने बाबा कीनाराम को मस्तक झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र के भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा को अपने गुरु के रूप में पूजते है। इस दौरान बाबा कीनाराम जन्मोत्सव कार्यक्रम संचालक धनंजय सिंह ने कहा की गुरु वह दिव्य प्रकाश है जो अज्ञान के अंधकार को दूर ज्ञान संस्कार और सफलता का मार्ग दिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही जीवन को सही दिशा और उद्देश्य से मिलता है। अच्छे कर्म व सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी से हमेशा प्राप्त होती रहती है। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा शाम तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। बाबा कीनाराम मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने बताया कि गुरुपूर्णिमा पर भक्तो द्वारा बाबा की गद्दी, तपासन, तथा मूर्ति का फुल मालाओ से श्रृंगार किया जाता है ,भक्तो के सुविधा के लिए शीतल जल की व्यवस्था सुचारु रूप से की गयी है। मठ में आये हुए श्रद्धांलुओं की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बलुआ थाना की पुलिस तैनात रही। इस दौरान मुख्य रूप से लोकनाथ महाविद्यालय संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह,मेजर अशोक सिंह, प्रभु नारायण सिंह लल्ला,अभय कुमार पीके, मुकेश साहनी, अशोक कुशवाहा, दिनेश सोनकर, रितेश पांडेय, आदि लोग मौजूद रहे।