धानापुर मे भाकपा माले ने निकाला पैदल मार्च दिया धरना
17 Jan 2026, 02:40 PM
श्रवण कुशवाहा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस मामले पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
नायब तहसीलदार को पत्रक सौपते भाकपा माले के जिलाध्यक्ष
बेधड़क News 24
चंदौली (ब्यूरो रिपोर्ट )जिले के धानापुर कस्बे में शनिवार को अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जमीन आवंटन में देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नरौली से शहीद पार्क तक पैदल मार्च निकाला, जो पूरे कस्बे से होकर गुजरा और शहीद पार्क पर एक सभा में बदल गया।
अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने बताया कि नरौली गांव के कुछ किसानों को सीलिंग की जमीन आवंटित की गई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद भू-माफियाओं ने इन जमीनों को किसी अन्य व्यक्ति को रजिस्ट्री कर कब्जा कर लिया।
इस मामले को लेकर सकलडीहा तहसील परिसर में पांच महीने तक लगातार धरना चला था। उप जिलाधिकारी सकलडीहा के आश्वासन के बाद यह धरना समाप्त हो गया था। हालांकि, कई महीने बीत जाने के बाद भी किसानों की जमीनों पर उनका नाम दर्ज नहीं हो पाया है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "इंकलाब जिंदाबाद", "योगी का बुलडोजर राज नहीं चलेगा", "बुलडोजर राज हो बर्बाद", "गरीबों की लड़ाई जिंदाबाद" और "नरौली के आवंटियों को जमीन मिले" जैसे नारे लगाए।सूचना मिलने पर धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को धरना स्थल पर बुलाकर ज्ञापन सौंपने की मांग की। दोपहर 12 बजे सकलडीहा तहसील के नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद धरना स्थल पर पहुंचे, जिन्हें ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।श्रवण कुशवाहा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस मामले पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस अवसर पर कामरेड नवनीत सिंह, कामरेड हरिशंकर विश्वकर्मा, अनीता देवी, रामप्यारे सैनी, रतन लाल गोड़, रेखा भारतीय और अंजना भारतीय सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली