कफ सिरप कांडः अमित टाटा संग तस्वीरें वायरल होने पर बिफरे धनंजय सिंह, एक्स पर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट
29 Nov 2025, 05:04 PM
धनंजय सिंह ने तोड़ी चुप्पी बोले मामले की सीबीआई जांच हो, मैं भी पीएम और सीएम को लिखूंगा चिट्ठी। राजनीतिक विरोधियों की चाल, मुझे बदनाम करने की कोशिश...
अमित टाटा संग सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
बेधड़क News 24
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उनकी भूमिका की जांच के लिए डीजीपी को पत्र लिखा है।
यूपी एसटीएफ ने कोडीन युक्त फेन्सेडिल कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के मामले में प्रमुख सप्लायर अमित कुमार सिंह उर्फ अमित टाटा को गिरफ्तार कर लिया है। अमित टाटा को पूर्वांचल के एक बाहुबली का करीबी बताया जा रहा है। अमित टाटा की धनंजय सिंह के साथ तस्वीरें भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में जौनपुर के पूर्व सांसद की भूमिका की जांच कराने की मांग की थी। अब इस मामले में धनंजय सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है। पूर्व सांसद ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
धनंजय सिंह ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है- 'मुझे पता है कि कफ सिरप के मुद्दे पर मेरे कुछ राजनैतिक विरोधियों ने मेरे बारे में भ्रामक तथ्य फैलाने का कृत्य किया है। ये प्रकरण वाराणसी (काशी) से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने झूठे आरोप लगाकर पीएम मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। इस प्रकरण की जांच राज्य सरकार गहनता से विभिन्न एजेंसियों के द्वारा करा रही है जिससे प्रकरण की सच्चाई सबके सामने आ सकें।'
'पीएम मोदी और सीएम को लिखूंगा पत्र'
धनंजय सिंह ने आगे लिखा है- 'यह मामला अंतरराज्यीय है। इसलिए पीएम मोदी और सीएम योगी से अनुरोध है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। जिससे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके और अनर्गल आरोपों और झूठी अफवाहों पर विराम लग सके। इस संबंध में पीएम और सीएम को पत्र भी लिख रहा हूं जिससे भ्रामक खबर चलवाने और प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने वालों का चेहरा उजागर हो सके।'
यूपी के डीजीपी को अमिताभ ठाकुर ने लिखा पत्र
बता दें कि अमिताभ ठाकुर ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका की जांच के लिए यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा था। अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले इस मामले में शुभम जायसवाल के पीछे जौनपुर के अमित सिंह टाटा का हाथ होने की बात कही थी। अमित सिंह टाटा के पीछे जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका लगातार सामने आ रही है।
धनंजय सिंह को चाहने वालो ने किया समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट !
इन सभी के बीच डॉ, अब्बास अंसारी से सोशल मीडिया पर धनंजय सिंह के पक्ष में पोस्ट करते हुए लिखा है कि जो खुद अपने लोगो को नशे से दूर रहने को कहे वो आखिर ऐसा कैसे कर सकता है। धनंजय सिंह को राजनीतिक विरोधियों द्वारा गलत खबर फैला कर अपमानित किया जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए क्यों कि साच को आंच नहीं होती।
वही फेसबुक, एक्स, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धनंजय सिंह के चाहने वालो ने उनके पक्ष में लगातार पोस्ट कर रहे है। जिससे जौनपुर समेत बनारस, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर और भदोही के राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली