धानापुर। मनरेगा योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम कसने को लेकर सरकार लाख जतन कर ले, किंतु फर्जीवाड़ा में महारत हासिल किए ठेकेदार, प्रधान और उनके करिंदे खुली लूट मचा रखे है। फर्जीवाड़े का आलम यह है कि कार्य चकमर्ग का और फोटो नहर का वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। यही नहीं आई लेवल अपलोड करने में भी जमकर धांधली की जा रही है। दुखद तो यह है कि सबकुछ जानते हुए भी गांव से लेकर ब्लॉक और जिला तक के अधिकारी आंख मूदे हुएं है। इन जालसाजों पर लगाम नहीं कसी गई तो वह दिन दूर नहीं जब बिना काम किए ये लोग करोड़ों ढकार जायेंगे। धानापुर विकास खंड क्षेत्र के नेकनामपुर, दिया (रामपुर), हिंगुतरगढ़, मिर्जापुर, नगवां, मेंढ़ान, विजयीपुर, चिलबिली, मठ्ठऊचाल गिरी, कवलपुरा, ढोढीया, सिसौडा कला, पपरौल आदि गांवों में सैकड़ों सैकड़ों मजदूरों की हाजिरी भरी जा रही है। परन्तु अधिकतर कार्य वर्तमान समय में नहीं हो रहे है। हिंगुतरगढ़ में तो सड़क पर मिट्टी कार्य हो रहा है। फोटो नहर की अपलोड कर दी गई है। ऐसे में यह साफ नजर आ रहा है कि सरकार को कैसे कालिख पोती जा रही है और इस भीषड़ भ्रष्टाचार में अधिकारियों, कर्मचारियों की भी संलिप्तता बताई जा रही है। 

कही जॉब कार्ड धारकों के केवाईसी में तो नहीं हुई धांधली

आई लेवल फोटो में और हाजरी भरी जा रही व्यक्ति में अंतर देखे जाने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कही जॉब कार्ड धारकों के केवाईसी के समय उस व्यक्ति के स्थान पर दूसरे व्यक्ति का फोटो न अपलोड किया गया हो। वैसे तो यह संभव नहीं पर अब यह भी जांच का विषय बन गया है।

अभिलेखों में सैकड़ों मजदूर मौके पर एक भी नहीं

धानापुर विकास खंड क्षेत्र के हिंगुतरगढ़, दिया, नेकनामपुर, चिलबिली, नगवा आदि कई गांवों में कार्य की जांच करने हमारी टीम गई तो जिस कार्य का हाजिरी भरा गया था वह कार्य मैके पर हो ही नहीं रहे थें। कोई कार्य पहले कराया जा चुका था तो कोई कार्य अभी शुरू ही नहीं हुआ था। ऐसे में करोड़ों रुपए के भ्रष्टचार का मामला प्रकाश में आया है। अब देखना ये है कि प्रशाशन इस चीज की जांच करता है या नजर बंद कर जेब भरने में वो भी संलिप्त है।

बने रहे बेधड़क न्यूज के साथ जल्द ही पूरे आंकड़े के साथ भ्रष्टाचार का होगा पर्दाफाश...