जलनिगम के गंदा पानी की सप्लाई होने से उपभोक्ता परेशान
26 Apr 2026, 05:53 PM
एक तो भीषण गर्मी में तीन दिन बाद पानी की सप्लाई शुरू भी हुई तो धीमी गति व गंदा। लोग पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है । पहले लोगो के घरों के सामने हैंडपाइप था अब तो वह भी हाइवे निर्माण में चला गया ।
चहनियां कस्बा में जल निगम टंकी की सप्लाई के दौरान टोटी से गिरता गंदा पानी।
बेधड़क News 24
चहनियां। कस्बा सहित आधा दर्जन गांवो में जलनिगम कि टंकी से गंदा पानी सप्लाई होने के कारण उपभोक्ताओं को पानी के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही है। चहनिया पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी सप्लाई के दौरान भुमिगत पाइप फटने से लोगो को गंदा मटमैला पानी आने से उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। चहनियां स्थित जलनिगम टंकी से कस्बा सहित खंडवारी,रानेपुर,रमौली, सिंगहा,सोनहुला,जगरनाथपुर,बन्धवापर ,सिंगहा आदि गांव में पानी की सप्लाई होती है । विगत दो माह से चहनियां कस्बा सहित आसपास के गांवो के लोग साफ पानी के लिए तरस रहे है। चहनियां वाया पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी मशीन से लोगों के घरों में पानी जाने वाली पाइप कई जगह फट गई है। जिससे टंकी से पानी सप्लाई के दौरान फटी पाइप के लोगो घरों में गंदा व मटमैले व धीमी गति से पानी जा रही है। कस्बावासियों कहना है की सड़क निर्माण में लगे लोगो की सुस्त रवैया या फिर जलनिगम विभाग की लापरवाही । दोनो तरफ से जनता पिसा रही है । एक तो भीषण गर्मी में तीन दिन बाद पानी की सप्लाई शुरू भी हुई तो धीमी गति व गंदा। लोग पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है । पहले लोगो के घरों के सामने हैंडपाइप था अब तो वह भी हाइवे निर्माण में चला गया । ऐसे में जलनिगम विभाग की लापरवाही से लोगो को इस गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है ।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली